पूर्व विधायक के साले की करंट लगने से मौत के मामले में मुकदमा दर्जन
हापुड़, अगस्त 17 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला जसरुपनगर निवासी एक अधिवक्ता की नलकूप पर पानी पीने के दौरान लगे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक पूर्व विधायक गजराज सिंह का साला था। इस मामले में मृतक के भतीजे ने नलकूप मालिक सहित ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि जहां पर ट्यूबवैल स्थित है, वहां पर ट्रांसफार्मर से बिना खंभों के अवैध तरीके से तार लगाए गए हैं। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला जसरुपनगर निवासी किशोर कुमार ने कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके चाचा प्रमोद कुमार जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता थे। 16 अगस्त की सुबह करीब दस बजे उनके चाचा प्रमोद कुमार अपनी पत्नी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.