गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्व विधायक स्वर्गीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट के जन्मदिन पर मंगलवार को स्मृति सभा का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सिविल बार एसोसिएशन ने बताया कि बिलंदपुर में आयोजित जन्मदिन पर उनके चित्र पर पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब का योगदान संघर्ष में प्रेरणा देती रहेगी यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर शिक्षण संस्थानों में उनके आदर्श अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- भाजपा : संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर संगोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...