कानपुर, अप्रैल 15 -- चकेरी। हनुमंत विहार पुलिस ने पूर्व विधायक के ई-बाइक शोरूम में चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जरौली स्थित शांती इन्क्लेव निवासी पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया का हमीरपुर रोड पर ई-रिक्शा और ई-बाइक का शोरूम है। बीती 26 मार्च की देर रात को बगल के खाली प्लाट में लगे नीम के पेड़ से आरोपित शोरूम की छत पर पहुंचा और टीन शेड काट कर अंदर आया। आरोप है कि वह शोरूम के गुल्लक से पांच हजार रुपये उठा ले गया था। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि पकड़ा गये आरोपित का नाम रामनरेश है। आरोपित को इलाके में स्थित एक ऑटो पाटर्स की दुकान के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...