सुल्तानपुर, मार्च 30 -- सुलतानपुर। कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और अन्य आरोपियों पर 24 साल से लम्बित डकैती के मुकदमे में सुनवाई पूरी हो गई है। बचाव पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि सात अप्रैल को न्यायाधीश राकेश की कोर्ट में मुकदमे का फैसला होगा। कादीपुर थाना क्षेत्र के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने 17 दिसम्बर 2002 को सड़क दुर्घटना में छात्रा पूनम श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक और समर्थकों ने आक्रोशित होकर कादीपुर कोतवाली में बलवा कर नारेबाजी की और पथराव कर थाने के सामानों को लूट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.