संवाददाता, अगस्त 24 -- UP News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के बहराइच रोड स्थित आवास पर सोमवार को पांचवें दिन फिर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। टीम सुबह करीब नौ बजे तीन नीली बत्ती लगी पुलिस गाड़ियों से आवास पहुंची। करीब आधा दर्जन पुरुष अधिकारियों के साथ दो महिला अधिकारी भी टीम में शामिल रहीं। टीम के पहुंचते ही आवास का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया। विजिलेंस विभाग के मुताबिक घर के भीतर मौजूद अभिलेखों की जांच के साथ 49 लाख रुपये की कीमत का सामान, नकदी तथा करीब एक करोड़ रुपये का मकान सीज किया गया। टीम दोपहर करीब एक बजे आवास से निकली। टीम ने आवास के विभिन्न कमरों में रखे दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। सदस्य काफी देर तक घर के भीतर रहे। इस दौरान बाहर पुलिस की गाड़ियां खड़ी रहीं। छाप...