पूर्व विधायक के भाई, पयागपुर नपा चेयरमैन की तलाश में छापे
बहराइच, जुलाई 4 -- पयागपुर, संवाददाता । एनआरएचएम घोटाले के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को गिरफ्त में लेने के बाद विजिलेंस ने उनके भाई पयागपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । टीम ने बालेन्द्र को पकड़ने के लिये पयागपुर के आवास व नगर पंचायत के दफ्तर पर दबिश दी पर टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के बाद अब विजिलेंस की जांच टीम उनके परिवार तक पहुंच गई है। इसी क्रम में गुरुवार को विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक के भाई और नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव विपिन से पूछताछ के लिए नगर पंचायत कार्यालय पयागपुर पहुंची। हालांकि अध्यक्ष के मौजूद न होने के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा विजिलेंस टीम के कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.