फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादाता। चोर पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा के फार्महाउस, एक घर और दुकान से चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, चोर पूर्व विधायक के फार्म हाउस से तीन एसी, दो बैटरी, इनवर्टर, तीन एलईडी टीवी, दो माइक, लाउड स्पीकर, कंप्यूटर, प्रिंटर, छह पंखे और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए। उधर, चोर सुंदर कॉलोनी समयपुर निवासी प्रविंद्र सिंह के घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे 22 जनवरी को परिवार सहित सोनीपत गए थे। वहां से वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। इसी तरह चोर शिव दुर्गा विहार स्थित दुकान से नकदी और सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह चोर लकड़पुर, शिव दुर्गा विहार निवासी विजय कुमार की दुकान से 45 हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.