हरदोई, मार्च 15 -- सण्डीला, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में स्थित पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जनपद लखनऊ तहसील मलिहाबाद गढ़ी संजर खान निवासी अजय सिंह पुत्र जवाहरलाल वर्तमान में लखनऊ रोड स्थित सण्डीला फिलिंग सेंटर (रिलायंस पेट्रोल पंप) पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अजय सिंह के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:50 बजे कुछ लोग अवैध हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वहां से करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिए।पीड़ित का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने स्टाफ के अन्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.