कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र यादव और कोडरमा के समाजसेवी मनोज कुमार दास ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बताया गया कि सभी नए सदस्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व, पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण समारोह में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, लोहरदगा विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.