औरंगाबाद, मार्च 13 -- अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार के आकास्मिक निधन पर शुक्रवार को हसपुरा हाई स्कूल मोड़ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय में जदयू पूर्व अध्यक्ष चंद्रेश पटेल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसका संचालन डा. फैज अहमद ने किया। रिटायर्ड हेडमास्टर राम एकबाल सिंह, कुलदीप चौधरी, डा. रामजतन सिंह, लोरिक यादव, रवींद्र यादव, गंगा दयाल सिंह, कृष्णा सिंह बागी, रामाकांत सिंह, ललन पंडित, गुड्डू पासवान, प्रगतिशील कुमार, देवनारायण यादव, तालीब हुसैन, सतीश चंद्रवंशी, ज्ञानी पटेल, विजय सिंह ने गहरी शोक संवेदना प्रकट कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि सतीश कुमार को उनके सामाजिक संघर्षों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, शोषितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिका...