फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व विधायक विमल प्रसाद तिवारी के नाम पर मार्ग का नाम रखे जाने की आवाज उठी। इसको लेकर सभासदों ने नगर पालिका के ईओ को एक पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि नीवाचुअत तिराहे से स्टेट बैंक तक के मार्ग का नाम पूर्व विधायक विमल प्रसाद तिवारी के नाम किया जाये। इसके अलावा कादरीगेट पर लगे नगर पालिका परिषद के स्वागत द्वार को पूर्व विधायक के नाम किया जाये। इसमें उनकी छाया चित्र लगवायी जाये जिससे कि आने वाली पीढ़ियां पूर्व विधायक के व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकें। ईओ को जो पत्र दिया गया है उसमें सभासद अतुल शंकर दुबे, सुनीता बाजपेयी, अर्चना, आलोक मिश्रा, नीलम अग्निहोत्री आदि के नाम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.