भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला दंडाधिकारी ने गोपालपुर के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर की गई है। इससे पहले पूर्व विधायक के रिवॉल्वर का लाइसेंस निलंबित करते हुए जब्त किया गया था। अक्सर विवादों में रहने वाले गोपाल मंडल ने बरारी स्थित आवास के समीप होलिका दहन की रात सार्वजनिक स्थलों पर हाथ में रिवॉल्वर लेकर घूमते देखे गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिवॉल्वर जब्त कर लिया था। इसके बाद एसएसपी ने रिवॉल्वर का लाइसेंस निलंबित करने की डीएम से अनुशंसा की थी। डीएम ने शस्त्र अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के आधार पर रिवॉल्वर और दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.