धनबाद, जनवरी 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। आईटीबीपी के डीआईजी संजीव कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वह सिजुआ स्थित पुराना श्यामबाजार निवासी सह टुंडी के पूर्व विधायक उदय कुमार सिंह के दामाद हैं। संजीव कुमार सिंह को सम्मान मिलने से उनकी ससुराल सिजुआ स्थित पुराना श्यामबाजार में खुशी है। कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, रामप्रीत प्रसाद यादव, शकील अहमद, गोपाल सिंह, भोला राम, सत्यनारायण चौहान, माधव सिंह, परमेंद्र सिंह, रंधीर सिंह, बिनोद विश्वकर्मा, संजय सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.