लखनऊ, अगस्त 26 -- गोमतीनगर के विरामखंड में प्रतापगढ़ के रानीगंज से पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के इंजीनियर भांजे ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक शव तीन दिन पुराना है। पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। घर के भूतल पर मां और पहली मंजिल पर इंजीनियर बेटा रहता था। मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसके कारण उन्हें बेटे की मौत के बारे में पता नहीं चल सका। विरामखंड निवासी इंजीनियर अतुल तिवारी (42) की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी से विवाद के कारण वह अलग रह रही हैं। घर में मां सुधा और अतुल रहते थे। बहन गीतिका दिल्ली में रहती है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पॉवर कार्पोरेशन से रिटायर थे। पुलिस के मुताबिक मां सुधा भूतल पर और बेटा अतुल पहली मंजिल पर रहता था। पत्नी से विवाद के कारण अतुल कुछ समय से तनाव में रहता था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.