सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के न्याय मार्ग श्रीनगर स्थित सीपीआईएम कार्यालय में पूर्व विधायक गिरधारी राम की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की ओर से किया गया। सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गिरधारी राम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गिरधारी राम ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, मजदूरों व किसानों के हक के लिए संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी। मुख्य वक्ता डॉ. दयानंद सिंह ने कहा कि गिरधारी राम के कई सपने अधूरे रह गए, जिन्हें पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.