अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जिले के कुख्यात अपराधी सोनू गौतम को बुधवार को वाराणसी जेल से कड़ी सुरक्षा में लाकर यहां पेश किया गया। दो मुकदमों में गवाही होनी थी, मगर शोकावकाश के चलते प्रक्रिया नहीं हो सकी। साल 2006 में हुए पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या में अदालत ने सोनू गौतम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह फिलहाल वाराणसी सेंट्रल जेल में है। सोनू पर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनका न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। इनमें शामिल बन्नादेवी थाने में दर्ज एनडीपीएस व गैंगस्टर के दो मुकदमों में गवाही प्रक्रिया के लिए उसे तलब किया गया था। इसके तहत बुधवार को उसे यहां लाया गया। लेकिन, दोनों न्यायालयों में शोकावकाश व गवाहों के न आने के चलते प्रक्रिया नहीं हुआ। अदालत ने अग...