शामली, मार्च 9 -- शामली। भाजपा के पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल की 84 वर्षीय माता का निधन हो गया। पूर्व विधायक की माता के निधन की सूचना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह व राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर सहित सैकडों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल की 84 वर्षीय माता राजबाला देवी पत्नी विजयपाल सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पूर्व विधायक की माता के निधन की सूचना मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व उनके समर्थकों में शोक छा गया। इस दौरान शहर के टंकी रोड सिथत शमशान घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, अनुराग शर्मा, पुनीत द्विवेदी, सचिन जैन, रोहित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...