औरंगाबाद, मार्च 16 -- औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के सैनिक चतरा में पूर्व विधायक रामनारायण सैनिक की 54वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, विशिष्ट अतिथि के रूप में औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव जगनारायण सिंह यादव, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह यादव, संजय रघुवर, प्रो. विजय कुमार सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, अनिल कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, राजद नेता रमेश यादव, मुखिया संजय यादव, पुटू यादव, रवींद्र यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने की, वहीं संचालन अजय यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि रामनारायण सैनिक ने स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपना योगदान दि...