पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्णिया के पूर्व भाजपा विधायक स्व. राज किशोर केसरी की पुण्यतिथि पर चार जनवरी को निज निवास सिपाही टोला में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्वांजलि समारोह मनाया जायेगा। जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय राज किशोर केसरी के शुभचिंतक, समर्थक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्व. राज किशोर केसरी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.