पूर्व विधायक की टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मऊ, जुलाई 8 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बीते 6 जुलाई को शहीद चौक पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय के प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से की गई टिप्पणी को लेकर बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर से माफी मांगने की बात की। छोटू प्रसाद ने कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक मंच से उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का भी मनोबल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व विधायक अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.