मुजफ्फर नगर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार सुबह स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के औद्योगिक प्रतिष्ठान अमन रोलिंग मिल पर बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने मिल के सभी गेट सील कर दिए और कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। रालोद नेता नूर सलीम राणा के प्रतिष्ठान पर छापेमारी से जिले के उद्यमियों में हड़कंप मचा है। जीएसटी अधिकारियों ने बताया की स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी और करोड़ों की टैक्स चोरी की गोपनीय सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। टीम वर्तमान में कंप्यूटर डेटा और बिलों की सघन जांच कर रही है, जो देर शाम तक चलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...