जहानाबाद, अगस्त 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पूर्व विधायक और इमलियाचक गांव के निवासी डॉ. सच्चिदानंद यादव का अचानक ब्रेनहेमरेज हो गया। उन्हें इलाज के लिए पटना के मेडीवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है।चिकित्सकों की विशेष टीम की देखरेख में हो रहे इलाज से उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार होने की जानकारी दी गयी है। राजद के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अजय यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...