अयोध्या, मार्च 29 -- बीकापुर। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक कुचक्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ उनके कार्यक्रमों में बाधा डाली जा रही है, बल्कि अब उनका गनर भी हटा दिया गया है। उनका आरोप है कि सैकड़ों लोगों को सुरक्षा दी जा रही है, लेकिन सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। बताया गया कि जितेंद्र सिंह बबलू हैरिंग्टनगंज में एक फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.