वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के वीडियो को एडिट कर अश्लील फब्तियां लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, उनके बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़ समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के आदेश पर हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसार और आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पुलिस को विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। खैर निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि 26 अगस्त को खैर के चेयरमैन संजय शर्मा के कोल्ड स्टोर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम था। इसमें 200 महिलाओं के साथ वह भी राखी बांधने गई थीं। राखी बांधते समय फोटो-वीडियो बने थे। आरोप है कि मोहल्ला हरनारायण खैर निवासी राजीव शर्मा उ...