हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- तीन वर्ष पुराने अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया विवाद सामने आने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप्स मामले में बहादराबाद पुलिस पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर को दोबारा नोटिस जारी करने की तैयारी में है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि राठौर को पहले भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे अपने आवास पर नहीं मिले। अब रविवार को पुलिसकर्मी दोबारा उनके घर पहुंचकर नोटिस सौंपेंगे। उनको पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को भी रविवार को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि वायरल कथित ऑडियो-वीडियो को लेकर उनसे पूछताछ की जा सके। बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक पर मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.