पूर्व विधायक अबुल कलाम का निधन, शोक की लहर
आजमगढ़, अगस्त 2 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक 92 वर्षीय अबुल कलाम का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। अबुल कलाम वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव को हराकर फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। राजनीतिक जीवन के साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उन्होंने माहुल स्थित अशरफिया इंटर कॉलेज एवं अशरफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और शिक्षा के प्रसार में योगदान दिया। इसके साथ वे सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहे और क्षेत्र के लोगों से उनका लंबे सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.