पटना, जून 14 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पूर्णिया से चार बार विधायक रहे अजीत सरकार को शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के नेताओं ने शनिवार को 5 हार्डिंग रोड,पटना स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक अजीत सरकार की हत्या 14 जून 1998 को हुई थी। पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने 5 हार्डिंग रोड स्थित फ्लैट को अजीत सरकार स्मारक भवन के तौर पर दिए जाने की घोषणा विधानसभा में की थी। लेकिन सरकार बदलती रही, इसे अमल में नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि अजीत सरकार गरीबों, मजदूरों, भूमिहीनों, समाज के मुख्य धारा से वंचित लोगों के अधिकार के लिए अंतिम समय तक लड़ते रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.