गया, जनवरी 29 -- पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह ने ली जदयू की सदस्यता गया जी, प्रधान संवाददाता पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। गुरुवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्षत उमेश कुशवाहा ने सदस्यता दिलायी। इस मौके पर गया जी जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने अनुज कुमार सिंह के घर वापसी पर खुशी जतायी है। कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी। अनुज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.