पूर्व वार्ड सदस्या की हत्या के मामले में भतीजा गिरफ्तार
छपरा, मई 19 -- मुख्य आरोपित अब भी फरार, पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के लिए लगातार कर रही छापेमारी गड़खा, एक संवाददाता। धर्मबागी बाजार में शनिवार की देर रात अपराधियों द्वारा की गई पूर्व वार्ड सदस्या की गला दबाकर हत्या के मामले गड़खा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुकेश कुमार धर्मबागी बाजार निवासी योगेंद्र महतो का पुत्र है। वह रिश्ते में मृतका का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पूर्व वार्ड सदस्या चंद्रावती देवी की हत्या में कुल चार लोग शामिल थे। हालांकि मुख्य आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से लावारिस हालत में बरामद बाइक की जांच में उसके चोरी का होने की बात सामने आई है। पुलिस बाइक के संबंध में भी जांच पड़ताल कर रही है।
हत्या की वजह थानाध्यक्ष सुभाष कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.