दुमका, दिसम्बर 1 -- कांग्रेस की प्रदेश सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद अरबी खातून के गिलानपाड़ा स्थित नवनिर्मित आवास के ताला तोड़कर डेढ़ लाख नगद के अलावे सोने-चांदी के गहने की चोरी हो गई है। यहां तक अपराधियों ने घर के अंदर बंधे एक खस्सी को भी नहीं छोड़ा। खस्सी को भी चुरा लिया गया है। वहीं 10 मोटर पम्प की भी चोरी हो गई है। चोरी की यह वारदात शनिवार को देर रात में हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि वार्ड पार्षद के घर से करीब डेढ़ नगद सहित 7 लाख रूपए की सम्पति की चोरी हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह में नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पूर्व पार्षद के घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। बगल में एक प्राइवेट स्कूल है। उक्त स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा था। नगर थाना की पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.