पूर्व वार्ड कमिश्नर विष्णुकांत झा को दी गई श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर भवन में बुधवार की शाम आयोजित शोकसभा में पूर्व वार्ड कमिश्नर विष्णुकांत झा को श्रद्धांजलि दी गई। मेयर निर्मला देवी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह व अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की। मौके पर राजीव पंकू, केपी पप्पू, अभिमन्यु चौहान, इकबाल हुसैन, सैफ अली व अन्य पार्षदों के अलावा उप नगर आयुक्त अमित कुमार, स्वरा, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार व अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 1972 में मुजफ्फरपुर नगरपालिका के वार्ड कमिश्नर रहे विष्णुकांत झा का बीते दो अप्रैल को निधन हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.