देवघर, मार्च 31 -- जसीडीह। पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक बार फिर अपनी क्षमता और दक्षता का परिचय देते हुए 100 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खास बात यह है कि पूर्व रेलवे ने लगातार दूसरे वर्ष इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल किया है। जो इसे देश के प्रमुख माल परिवहन करने वाले रेलवे जोनों में मजबूती से स्थापित करता है। आमतौर पर यात्री परिवहन के लिए पहचाना जाने वाला पूर्व रेलवे अब माल ढुलाई के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के प्रमुख बंदरगाहों के लिए आयात-निर्यात यातायात का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से एक दिन पहले ही इस लक्ष्य को हासिल करना संगठन की बेहतर योजना, प्रबंधन और...