गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा संवाद सूत्र । पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने हावड़ा, आसनसोल एवं मालदा मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण रेल खंडों का व्यापक और उच्च स्तरीय निरीक्षण किया। दिनभर चले इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रामपुरहाट से दुमका तक विंडो-ट्रेलिंग के माध्यम से रेल संरचना, परिचालन व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा की। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे उन्नयन कार्यों की प्रगति का आकलन करना, परिचालन सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाना तथा यात्री सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष, संबंधित मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एवं वरिष्ठ मंडल अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा पर दिया विशेष जोर महाप्रबंधक श्री देऊस्कर ने निरीक्...