मुंगेर, अप्रैल 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि, पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खास बात यह है कि भागलपुर-जमालपुर खंड सहित कई व्यस्त रेल मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिससे इस क्षेत्र में यात्रा की गति और सुविधा दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। लगभग 8,381.99 करोड़ की लागत से 454 किलोमीटर से अधिक रेलखंड को कवर करने वाली आठ प्रमुख मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसमें डानकुनि-बाल्टीकुड़ी, मुरारई-बड़हरवा, साइथिया-पाकुड़ और पाकुड़-गुमानी जैसे हाई ट्रैफिक रूट पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम शामिल है। वहीं भागलपुर-जमालपुर और रानाघाट-कृष्णानगर के बीच तीसरी लाइन तथा भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट और रानाघाट-बनगांव खंड पर दोहरीकरण की योजना ...