देवघर, अप्रैल 18 -- जसीडीह। भारतीय रेल की 173वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व रेलवे में स्वच्छता को लेकर महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देऊस्कर के निर्देश पर व्यापक अभियान चलाया गया। 16 अप्रैल 2026 को पूरे जोन में चलाए गए विशेष अभियान में कड़ी निगरानी के दौरान एक ही दिन में 1447 लोगों को रेलवे परिसर में कूड़ा फेकने के आरोप में पकड़ा गया और उनसे Rs.2 लाख 89 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जीएम मिलिंद देऊस्कर ने रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से अपील की कि कचरा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। उनके निर्देश पर जोन भर में अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्टेशनों और ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत जीएम, अपर महाप्रबंधक, प्रधान विभागाध्यक्षों और सभी मंडल रेल प्रबंधकों ने स्टेशनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.