बागपत, जुलाई 25 -- बागपत। बिनौली पुलिस ने बिजवाड़ा गांव में पूर्व रिकवरी मैनेजर की खुदकुशी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे बागपत कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, बिजवाड़ा गांव में गत 18 जुलाई की शाम 26 वर्षीय विकास तोमर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विकास तोमर एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। विकास की खुदकुशी के बाद उनकी छोटी बहन ने भी बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिससे वह झुलस गईं। उनका इलाज बड़ौत के आनंद हॉस्पिटल में चल रहा है। विकास के पिता वीरेंद्र तोमर ने नंगला रवा गांव की एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- बोचहां में रिकवरी एजेंट ने महिला को पीटा उन्होंने आरोप लगाया था कि महिला उनके बेटे को झूठे मुकदमों में फंस...