हरिद्वार, फरवरी 3 -- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि हरिद्वार अध्यात्म का द्वार है। यहां आकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे कोविंद भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले, कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समाधि मंदिर के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। तीन दिनी कार्यक्रम बुधवार से आरंभ होगा। इसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) औ...