मोतिहारी, जुलाई 28 -- मोतिहारी। भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के पुण्यतिथि पर ग्रीन एंड क्लीन के द्वारा ज्ञान बाबू चौक स्थित अमित कुमार सेन के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके कृतियों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सादगी भरा जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी विचारों पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता ने की। मौके पर पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार जैन, विजय कुमार शिक्षक, खेल विभाग के अध्यक्ष व जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेश कुमार, समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता कुंदन कुमार सिंह आदि थे...