पूर्णिया, अप्रैल 18 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पीएसडी कॉलेज हरदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा दर्शन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारतीय शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत थे। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा में प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार एवं विवेक कुमार ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए सदैव प...