बागपत, फरवरी 26 -- दाहा। टीकरी कस्बे में गुरुवार को रालोद पूर्व विधायक के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक लोगों ने पहुंचकर श्रद्वांजलि दी। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के पिता मांगेराम सरपंच का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। गुरुवार को टीकरी में उनके आवास पर तेरहवीं पर यज्ञ में पहुंचे बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, साहब सिंह, नीरपाल सिंह, अश्वनी तोमर, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, शामली जिलाध्यक्ष वाजिद अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, डॉ कुलदीप उज्जवल, राव वारिस, पहुंचे तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.