गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद। बिहार से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को गाजियाबाद के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. अनिल अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की। दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. अग्रवाल ने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.