पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत का जन्मदिन मनाया
औरैया, जुलाई 1 -- अछल्दा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत का 67वां जन्मदिन बुधवार को नहर कोठी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लाखन सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अवनीश ठाकुर, प्रशांत शुक्ला, सम्राट श्रीवास्तव, वीपी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.