पूर्व राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने किया पिंडदान
गया, सितम्बर 29 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद तथा उड़ीसा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने मंगलवार को गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों का विधि-विधान से पिंडदान एवं श्राद्ध कर्म किया। उनके साथ पत्नी एवं सचिव प्रफुल्ल अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा ने अंगवस्त्र एवं श्री विष्णु चरण भेंटकर उनका स्वागत किया। गया जी के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए तोमर ने पितरों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की और भगवान विष्णु से परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने गया जी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष: श्राद्ध पूर्वजों की याद में अच्छे कर्म करने का है माध्यम, पितरों के प्रति जताएं आभार गया के डीएम शशांक शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.