लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। जहां दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को लोहरदगा में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया। मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.