पूर्व राज्यमंत्री ओमवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बिजनौर, मई 9 -- पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद ओमवती देवी का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। बताया गया कि शुक्रवार शाम ओमवती देवी (77) रुटीन चेकअप के लिए मंडावर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल गई थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। ओमवती देवी बिजनौर की राजनीति का एक बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। उन्होंने नगीना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चार बार विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- राजनीति में बड़ा रसूख रखती थीं ओमवती देवी इसके अलावा वर्ष 1998 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर बिजनौर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.