लखनऊ, जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेशवासियों को और प्रदेश के बाहर जा बसे उत्तर भारतीयों को भी स्थापना दिवस की बधाई दी है। श्री नाईक जब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे, तब उनके सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रति वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया था। वर्ष 2018 में पहली बार अधिकृत तौर पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिन मनाते हुए योगी सरकार ने 'एक जनपद, एक उत्पाद' (ODOP) योजना की नींव डाली, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के राजस्व में भारी वृद्धि के साथ - साथ छोटे - छोटे उत्पादक, हस्तकलाकार भी लाभान्वित हो रहे है। आने वाले दिनों में भी योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कार्य निरंतर करती रहेगी। राम नाईक ने ऐसा विश्वास जताते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.