नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डा. डी.वाई. पाटिल का मंगलवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 90 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल का मंगलवार सुबह कोल्हापुर स्थित उनके घर पर निधन हो गया। परिवार में उनके बेटे पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल, संजय पाटिल, अजिंक्य पाटिल और बेटी नंदिता पालशेतकर (जो एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं) हैं। 22 अक्तूबर 1935 को कोल्हापुर जिले के अंबाप गांव में किसान परिवार में जन्मे पाटिल ने नवी मुंबई में पहला प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया था। शिक्षा और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था。

शिक्षा दीक्षा डॉ. डी. वाई. पाटिल ने कई शिक्षण औ...