जौनपुर, मार्च 13 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रह्मदेव मिश्र के छोटे भाई धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डा का बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र मिश्रा दिल्ली में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे थे। निधन की सूचना पर मड़ियाहूं तहसील परिसर में पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित की। पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। भाजपा मछलीशहर के जिला मंत्री डॉ. श्याम दत्त दुबे की अध्यक्षता में भी शोक सभा की गई। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.