जौनपुर, मार्च 12 -- मड़ियाहूं (जौनपुर)। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रह्मदेव मिश्र के छोटे भाई 58 वर्षीय धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डा का बुधवार को बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका शव रात में मड़ियाहूं स्थित आवास पर लाया गया। यहां से रात में ही शव गाजीपुर जिला स्थित पैतृक आवास पर ले जाया गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र मिश्रा दिल्ली में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। निधन की सूचना पर गुरुवार को मड़ियाहूं तहसील परिसर में पत्रकारों द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.