जौनपुर, मार्च 19 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में चेन मैन के पद पर तैनात रहे राजस्व कर्मी इंद्रासन प्रसाद की बुधवार को तहसील परिसर में हृदय गति रुकने से अचानक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में शोक की लहर फैल गई। मऊ जनपद के मूल निवासी इंद्रासन प्रसाद तीन माह पूर्व चेन मैन के पद से सेवा निवृत्त हुए थे, लेकिन अभी तहसील परिसर में अपने कर्मचारी आवास में रहते थे। बुधवार की सुबह तहसील परिसर में चाय की दुकान पर बैठे थे कि अचानक सीने में जलन शुरू हो गई। ऐसे में वह आवास पर चले गए, लेकिन काफी समय बाद भी राहत नहीं मिली तो राजस्व कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर मृतक आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। स...